ईवी कॉन्क्लेव सह एक्सपो का पटना में आज होगा आयोजन

परिवहन विभाग, बिहार एवं राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और डब्ल्यूआरआई इंडिया के सहयोग से गुरुवार को होटल मौर्या में ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) कॉन्क्लेव सह ईवी एक्सपो का आयोजन होगा। एक्सपो में 10 से अधिक मोटर वाहन कंपनियां अपने- अपने इलेक्ट्रिक वाहनो को प्रदर्शित करेगी। इसका उद्घाटन परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी करेंगी।

एक जगह पर सभी इलेक्ट्रिक वाहनों को देखने समझने का मिलेगा मौका
परिवहन सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि ईवी कॉन्क्लेव सह एक्सपो के माध्यम से लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन इंडस्ट्री, पर्यावरण के अनुकूल परिवहन सुविधा, इलेक्ट्रिक वाहन टेक्नोलॉजी, बैटरी तकनीक, एक्सेसरीज, सर्विस और लेटेस्ट अपडेट के बारे में जानने, देखने और समझने का अवसर मिलेगा। दरअसल ईको फ्रेंडली (पर्यावरण के लिए सुरक्षित) परिवहन को लेकर यह इवेंट समाधानों की दिशा में बड़ा कदम होगा।

इलेक्ट्रिक वाहनों के सर्वश्रेष्ठ मॉडल का होगा प्रदर्शन
ईवी एक्सपो में इलेक्ट्रिक वाहनों के सर्वश्रेष्ठ व लेटेस्ट मॉडल को प्रदर्शित किया जायेगा, इसके लिए परिवहन विभाग ने इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियों को अपने वाहनों के साथ आमंत्रित किया है। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों द्वारा बनाए जा रहे इलेक्ट्रिक वाहनों की सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी।

मारुति से लेकर एमजी हेक्टर आदि कंपनियों के इलेक्ट्रिक वाहनों की प्रदर्शनी
ईवी एक्सपो में हुंडई मोटर, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एमजी हेक्टर, मारुति, टोयटा, हीरो, इलेक्ट्रिक ओला, आदि कंपनियां अपने अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रदर्शित कर रही है। इन कंपनियों द्वारा चारपहिया एवं दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रदर्शित किया जायेगा।
एक्सपो के आकर्षक में चारपहिया के साथ ई साइकिल भी
विभिन्न मोटरवाहन कंपनियों द्वारा लगाई गई इलेक्ट्रिक वाहनों की प्रदर्शनी में चारपहिया-दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ ई साइकिल भी मुख्य आकर्षक के केंद्र में होगा। इलेक्ट्रिक से चलने वाली साइकिल भी एक्सपो में लगाया जा रहा है। यहां इलेक्ट्रिक साइकिल से लेकर बाईक, स्कूटी एवं लेटेस्ट इलेक्ट्रिक चारपहिया वाहन देखने को मिलेगा।
ईवी कॉन्क्लेव में ब्रिटिश हाईकमीशन भी लेंगे भाग
ईवी कॉन्क्लेव में उप उच्चायुक्त, ब्रिटिश उच्चायोग डॉ एन्ड्रयू फ्लेमिंग भाग लेंगे। ब्रिटिश हाईकमीशन से दो सदस्यी टीम आ रही है। इसके साथ ही नीति आयोग के सलाहकार सुधेंदु ज्योति सिन्हा कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

You may have missed