प्रिंस सिंह राजपूत के साथ देसी ब्यूटी मधु सिंह राजपूत बस्ती में कर रही शूटिंग

न्यूज़ डेस्क:- भोजपुरी सिनेमा की देसी ब्यूटी मधु सिंह राजपूत अब प्रिंस सिंह राजपूत के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। दरअसल भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस देसी ब्यूटी मधु सिंह राजपूत और प्रिंस सिंह राजपूत की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें मधु सिंह कलरफ़ुल ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और प्रिंस सिंह के साथ उनकी जोड़ी खूब जम रही है।

दोनों रोमांटिक पोज़ में हैं और एक दूसरे में खोए हुए हैं। आपको बता दें कि अपनी फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई अपनी तस्वीरों की वजह से भी मधु सिंह हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनके अभिनय से सजी भोजपुरी फ़िल्म ”सपनों का शहर” की शूटिंग वह आजकल उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती में कर रही हैं। गौरतलब है कि भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस मधु सिंह राजपूत एक के बाद एक कई फ़िल्में लगातार कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed