पटना जिला के लोकप्रिय विधालयों में से एक-‘ला मार्टिनियर वर्ल्ड स्कूल’

न्यूज़ डेस्क:-   पटना जिले में वैसे तो बहुत सारे विधालय हैं, जो तरह-तरह के प्रलोभन दे कर बच्चों के माता-पिता को बुलाते है और स्कूल पहुँचने पर उन्हें सुविधा का हवाला देकर एडमिशन के नाम पर मोटी रकम की मांग की जाती है| वहीं  ‘ला मार्टिनियर वर्ल्ड स्कूल’ में कम फ़ीस लेकर बच्चों को पढ़ाया जाता है| ये पटना नगर के लोकप्रिय विधालयों में से एक है| यह विधालय सी. बी. एस. ई ., नई दिल्ली से +2 तक संबद्धता प्राप्त है|

‘ला मार्टिनियर वर्ल्ड स्कूल’ में नर्सरी कक्षा से +2 तक छात्र-छात्राओं के लिए अध्ययन की खास सुविधाएँ उपलब्ध हैं| छोटे बच्चों के लिए खेलने के साथ पढ़ने की सारी सुविधाएँ हैं| उच्च वर्ग के छात्रों के लिए विज्ञान तथा गणित की समृद्ध प्रयोगशाला है| यहाँ स्मार्ट क्लास के माध्यम से छात्रों को आधुनिक शिक्षा प्रदान की जाती है| कंप्यूटर की प्रायोगिक शिक्षा के लिए परिपूर्ण संख्या में कंप्यूटर उपलब्ध हैं| विधालय के पास समृद्ध पुस्तकालय है|

बच्चों को खेलने के लिए विशाल खेल का मैदान के साथ सभी खेलो के लिए खेल सामग्री भी उपलब्ध हैं |विद्यालय में कराटे, योग, कला एवं संगीत शिक्षा का विशेष प्रबंध है| छात्र-छात्राओं को रहने के लिए विश्व स्तरीय सुविधा युक्त छात्रावास की व्यवस्था है|

रात्रि में छात्रों को स्वाध्याय के साथ विद्वान शिक्षकों के द्वारा हर विषय का अध्ययन की सुविधा है| विधालय के सभी कमरे प्रकाशयुक्त, हवादार एवं सी सी टीवी कैमरा से युक्त है| यह विधालय भवन छह एकड़ भूमि के विशाल प्रांगण में बड़ा हि भव्य और सुंदर-आकर्षक प्रकृति के शुद्ध परिवेश में बना हुआ है| विधालय के आगे बड़ा तथा सुंदर – सा उद्यान है, जिसमे छोटे बच्चों के लिए झुला आदि लगे हुए हैं| यह विधालय पटना-गया राजपथ के सटे सम्पतचक से आधा किलोमीटर उत्तर सिरपतपुर गाँव के पास अवस्थित है|

बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए जी पी एस सहित बस एवं वैन की सुविधाएँ भी हैं | पटना के सारे स्कूलों से यहाँ हर तरह के शुल्क कम लिए जाते हैं ताकि हर वर्ग तथा समुदाय के छात्र-छात्राएँ बेहतर शिक्षा पा सकें| यहाँ पटना नगर के हर कोने से बच्चें पढ़ने के लिए आते हैं| यहाँ हर तरह से बच्चों के सुख-सुविधा एवं सुरक्षा का ख्याल रखा जाता है|

हालाँकि अभी ओमिक्रोन वेरिएंट का माहौल चल रहा है इसकी सतर्कता बरतते हुए यहाँ शिक्षा प्रदान दरवाया जा रहा है| कोरोना की इस महा त्रास्दी को देखते हुए कोरोना पीड़ित परिवार के बच्चों का मुफ्त नामांकन प्रक्रिया जारी है| विधालय शुल्क को भी बहुत कम कर दिया गया है| यह विधालय बहुत ही कम शुल्क में विश्व स्तर की सुविधा देने वाला पटना ही नहीं बल्कि  बिहार का एकमात्र विधालय है|

रिपोर्ट :- प्रतिमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed