समाज सुधार यात्रा पर निकले नीतीश ,लोगों से कर रहे है जनसंवाद

न्यूज़ डेस्क:-  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से समाज सुधार अभियान की शुरुआत  मोतिहारी से की | नीतीश कुमार इस दरम्यान जनसंवाद और समीक्षा बैठक में पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण जिले के अधिकारी भी जुड़े|

नीतीश कुमार  24 दिसंबर को गोपालगंज भी जाएंगे|  इस अभियान के दौरान मुख्यमंत्री बिहार के 12 जिलों  में जाएंगे और वहीं से आस-पास के जिलों के विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे| सभी जगहों पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे| 4 जनवरी को गया जाएंगे|

उसके बाद इनका अंतिम सभा 15 जनवरी को पटना में  ही होगी| जनसभा में जिला के जीविका समूह की सभी महिलाऐं लेगी भाग , जिसमें  पूर्ण शराबबंदी, दहेज प्रथा, बाल विवाह मुक्त अभियान से  संबंधित निर्णयों पर विचार रखे जाएंगे| जनसभा में सूबे के मुख्य सचिव ,डीजीपी और संबंधित जिलों के प्रभावी सचिव ने भी भाग लिया|

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोतिहारी में दहेज़ प्रथा के प्रति  ये भी कहा है कि हम शादी में उसी के घर जाएंगे जिसके शादी कार्ड पर लिखा होगा  मैं दहेज नहीं लिया हूँ|

रिपोर्ट:- रिभा कुमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed