रजिस्ट्री ऑफीस के बहार बदमाशों ने सब्जी बेचने वाले युवक पर चलाई गोली

न्यूज़ डेस्क:- शुक्रवार की सुबह पूर्णिया के धमदाहा उत्तर टोल निवासी मंटू सह के पुत्र पप्पू साह को गोली मारकर हत्या कर दी | पुलिस ने पिता पिंटू साह के बयान पर मृतक के मामा पर हत्या का आरोप लगाकर छानबीन शुरी कर दी| घटना के संबंध में बताया गया कि पप्पू ने सुबह उठने के बाद बाथरूम गया था| बाथरूम से निकलकर जैसे ही वह चापाकल  पर आकर हाथ धो रहा था | इतने में ही अपराधी उस पर गोली चला दी| उस समय उसके पिता बाथरूम गए हुए थे और बाकि परिवार घर के अंदर थे|

अपराधी ने गोली मारकर घर के पीछे से भाग गए| पप्पू के  पड़ोस के लोगों ने कहा कि उस से किसी  की दुश्मनी नहीं थी| यह अनुमंडल मुख्यालय के सामने सब्जी बेचता था|उसके परिवार के लोग पुलिस के अमक्ष मामला दर्ज करने से इंकार कर रहे थे और लास को पोस्टमार्टम के लिए भी नहीं जाने दे रहे थे| पुलिस इस मामले  को जांच कर रही है | अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed