एकंगर सराय की किरण देवी तो थरथरी के चंद्रभूषण सिंह बने प्रमुख

न्यूज़ डेस्क –  गुरुवार को हिलसा अनुमंडल कार्यालय में चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच थरथरी व एकंगर सराय प्रखंड के प्रमुख व उप प्रमुख पद का चुनाव एसडीओ राधाकांत की देखरेख में कराया गया। चुनाव के पहले दोनों प्रखंड के सभी नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई इस दौरान पहले राउंड में एकंगर सराय तो दूसरे राउंड में थरथरी प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ कराई गई। एकंगर सराय प्रखंड प्रमुख के लिए किरण देवी और महा सुंदरी देवी ने नामांकन कराया था जिसमें किरण देवी को 11 मत वही विपक्ष रहे महा सुंदरी देवी को 10 मत प्राप्त हुआ। इसमें किरण देवी प्रमुख पद के लिए निर्वाचित घोषित हुए जबकि उप प्रमुख पद के लिए सुमंती देवी और राजकिशोर प्रसाद के बीच मुकाबला में मात्र 1 वोट के अंतर से सुमंती देवी जीत हासिल की। वही थरथरी प्रखंड प्रमुख चंद्रभूषण सिंह व उप प्रमुख कंचन देवी को निर्वाचित घोषित किया गया। प्रखंड प्रमुख बने चंद्रभूषण सिंह को 7 मत मिला जबकि विपक्ष रहे गौतम कुमार को तीन मत प्राप्त हुआ। वही उप प्रमुख कंचन देवी को 6 मत प्राप्त हुआ विपक्ष रहे युगल प्रसाद को 4 मत प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed