बिहार में मजबूत हुआ आम आदमी पार्टी-बिष्णु पाठक

न्यूज़ डेस्क –  बिहार में आम आदमी पार्टी ने अपने स्थापना दिवस के साथ-साथ संविधान दिवस पर आज पटना के मिरर हाई स्कूल मैदान से गांधी मैदान जेपी गोलम्बर तक तिरंगा यात्रा निकाला।बिहार के जिलों से आये कार्यकर्ताओं में काफी जोश था।राजधानी पटना में दिखा अरसे बाद आम आदमी पार्टी की दस्तक दिखी है।तिरंगा यात्रा का नेतृत्व दिल्ली विधानसभा के सदस्य सह बिहार प्रभारी संजीव झा कर रहे थे तो वही सह प्रभारी बिपिन राय ने टीम के सदस्यों को कोर्डिनेट कर रहे थे।


दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल शक्ति के उपाध्यक्ष बिष्णु पाठक ने भीड़ देख कर कहा कि बिहार में आम आदमी पार्टी माननीय विधायक सह बिहार के प्रभारी संजीव झा जी के कुशल नेतृत्व में मजबूत हुआ है।तिरंगा यात्रा में शामिल सभी साथियों का अभिनंदन किया है।मीडिया प्रभारी शशिकांत सहित बिहार व दिल्ली के आम आदमी पार्टी के वरीय पदाधिकारी भी यात्रा में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed