कोरवा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष बने राजीव कुमार उर्फ राजेश उन्होंने बेवी देवी को 46 वोट से हराया

मगलवार को प्रखंड कार्यालय हिलसा में पैक्स अध्यक्ष पद की मतगणना की प्रक्रिया संपन्न। कोरवा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष बने राजीव कुमार उर्फ राजेश। उन्होंने पैक्स अध्यक्ष पद सदस्य बेवी देवी को 46 बोट से हराया।बेबी देवी को 486 बोट एवं विजेता राजीव कुमार उर्फ राजेश को 532 मत प्राप्त हुआ है।पैक्स अध्यक्ष पद सदस्य उदय कुमार को 429 मत प्राप्त हुआ, पैक्स अध्यक्ष पद सदस्य अनिल कुमार को219बोट मत प्राप्त हुआ।पैक्स अध्यक्ष पद सदस्य देवेंद्र प्रसाद को 35 मत प्राप्त हुआ, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रिया कुमारी डिप्टी सीनियर कलेक्टर पटना प्रवीण कुंदन के नेतृत्व में मतगणना का संपन्न हुआ।

 गौरतलब है कि हिलसा प्रखंड के कोरावां पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुआ  और मतगणना का कार्य शुरू की गई । प्रखंड विकास पदाधिकारी से निर्वाची पदाधिकारी प्रिया कुमारी ने बताया कि मध्य विद्यालय कोरावां में बनाये गए सात मतदान केंद्र पर पुलिस प्रशासन की व्यापक व्यवस्था में मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न हुई है। मतदान में 3028 मतदाताओं में से 1806 मतदाताओं ने मतदान की प्रक्रिया में भाग लिया है। मंगलवार को संध्या 6.30 बजे से प्रखंड कार्यालय परिसर में बनाये गए मतगणना केंद्र में मतगणना का कार्य शुरू किया गया है। बतादें कि अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच प्रत्याशी उदय कुमार, देवेंद्र प्रसाद, राजीव कुमार, अनिल कुमार एवं बेबी देवी हैं।

 

 

 

You may have missed