सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण हेतु भौतिक सत्यापन की तिथि 15 जुलाई तक विस्तारित की गई

1. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण हेतु भौतिक सत्यापन की तिथि 15 जुलाई तक विस्तारित की गई है।

2. जिलाधिकारी, पटना डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने विशेष अभियान चलाकर निर्धारित समयावधि में भौतिक सत्यापन कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करने का निदेश दिया है।

3. उन्होंने सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिलान्तर्गत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों, मुख्य अधिशासी अधिकारी, छावनी परिषद, दानापुर, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस तथा जिला प्रबंधक, कॉमन सर्विस सेन्टर को व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए जीवन प्रमाणीकरण कार्य सम्पन्न करने का निदेश दिया है।

4. डीएम डॉॅ. सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका, आंगनबाड़ी सहायिका, विकास मित्रों एवं अन्य कर्मियों की सहायता से इस कार्य को ससमय पूर्ण कराया जाए।

5. विदित हो कि नियमानुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के सभी प्रकार के पेंशनधारियों को अपने जीवित होने का प्रमाण-पत्र वर्ष में एक बार देना है।

6. सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पटना श्रीमती स्नेहा द्वारा दी गई सूचना के अनुसार ई-लाभार्थी पोर्टल पर लंबित जीवन प्रमाणीकरण हेतु पेंशनधारियों की प्रखंडवार सूची उपलब्ध है। जीवन प्रमाणीकरण कार्य हेतु पूर्व में 30 जून, 2022 तक तिथि विस्तारित की गई थी। शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए पुनः 15 जुलाई, 2022 तक तिथि विस्तारित की गई है।

7. डीएम डॉ. सिंह ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिनांक 15 जुलाई, 2022 तक शत-प्रतिशत पेंशनधारियों का भौतिक प्रमाणीकरण कराना सुनिश्चित करने का निदेश दिया है।

You may have missed