अपने लिए समर्थन मांगने विपक्षी गुट के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पटना पहुंचे

 राष्ट्रपति उम्मीदवार  यशवंत सिन्हा आज अपने एक दिवसीय दौरे के क्रम मे पटना पहुंचे और बिहार के सभी विपक्षी गुट के नेताओं से दिन भर विचार विमर्श किया और अपने लिए समर्थन मांगा उसके बाद देर शाम पटना के एक होटल मे पत्रकारो से बातचीत करते हुए कहा है कि संसद को इतना पंगु कभी नहीं देखा। आज देश में प्रजातंत्र खत्म हो चुका है। जनता अभी नहीं जागी तो इससे भी भयंकर स्थिति होगी। रोज लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। केन्द्र सरकार अब किसी मुद्दे पर सहमति नहीं बनाती, न ही इसकी कोशिश करती है। वह सिर्फ अपनी बात चलाती है। यह बेहद खतरनाक संकेत है।

https://youtu.be/Ai2fGes9S54

 

 यशवंत सिन्हा के साथ विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, तृणमूल सांसद बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा सभी विपक्षी पार्टियों के नेता मौजूद थे।इस दरम्यान उन्होने ने अपने आपको बिहारी बताते हुए कहा कि उनका जन्म पटना के लोहानिपूर में हुआ था इसलिए उनका हक बनता है यहाँ के सांसदों और विधायक से वोट मांगना |उन्होंने कहा कि देश गलत हाथों में है। लोकसभा या विधानसभा ऐसी संस्थाएं हैं, जहां लोग जनता के बीच से चुनकर जाते हैं। वहां जनता की समस्याएं उठती हैं। यह लोकतंत्र का मंदिर है, लेकिन उसकी क्या हालत बना दी गयी है? वहां के लिए नयी डिक्शनरी बनी है। अब वहां कोई भ्रष्ट, तानाशाह जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं हो सकेगा। इसका परिणाम यह होगा कि विपक्ष के किसी सदस्य को सत्ता पक्ष बोलने ही नहीं देगा। शब्दों में ही उन्हें उलझाकर हर वाक्य पर टोकेंगे। इसी तरह संसद परिसर में गांधी-आंबेडकर की मूर्ति के पास विरोध प्रदर्शन पर भी रोक लगा दी गयी है।

यशवंत सिन्हा आगे बोलते हुए  सत्तापक्ष के उम्मीदवार की ओर इशारा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति को रबड़ स्टांप नहीं होना चाहिए। उन्हें तो अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग कर प्रधानमंत्री को बुलाकर उनकी गलतियों को बताना चाहिए। उन्होंने अग्निवीर योजना की कड़ी निंदा की और कहा कि यह न तो राष्ट्रसेवा है न रोजगार। भविष्य में ये सड़कवीर बनेंगे और उस समय जो कुछ होगा, इसकी कल्पना तक नहीं की जा सकेगी।

यशवंत सिन्हा ने नीतीश कुमार के सवाल पर कहा कि उन्होने कई बार फोन किया लेकिन वो शायद इसलिए बात नहीं किए क्योंकि वो उनके स्टेटस के लेवल के नहीं समझते होंगे | लेकिन फिर भी क्योंकि हम बिहार से ताल्लुक रखते हैं इसलिए उन्हे मुझे समर्थन करना चाहिए |यशवंत सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष कि तारीफ करते हुए कहा कि तेजस्वी बिहार के विपक्षी गुट को एकजुट करने मे कामयाब हो गए  और उसका असर आने वाला लोकसभा और विधान सभा चुनाव पर पड़ेगा |

 

You may have missed