मैं कोई मंत्री, विधायक, ब्यूरोक्रेट, ठेकेदार नहीं हूँ, मेरा प्रयास है बिहार में एक नई राजनीतिक व्यवस्था बनाना : प्रशांत किशोर

जन सुराज पदयात्रा में आज विश्राम का दिन है। आज प्रशांत किशोर ने चनपटिया नगर स्थित पदयात्रा शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध लोगों से मिल रहे हैं इसी क्रम में उन्होंने जैतिया पंचायत के जनप्रतिनिधियों, पीके यूथ क्लब के सदस्यों व नगर के सिविल सोसायटी सदस्यों के साथ जन सुराज के विचार पर मुलाकात की।

प्रशांत किशोर ने चनपटिया प्रखंड स्थित पदयात्रा शिविर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग किसी को भीड़ जुटाने के लिए पैसा नहीं दे रहे हैं। बल्कि हम समाज को बदलने के लिए एक व्यवस्था बना रहें हैं। मैं मंत्री, विधायक, ब्यूरोक्रेट या ठेकेदार नहीं हूँ। पांच राज्यों में मुख्यमंत्री मेरी रणनीति के तहत बनाए गए हैं ,मैंने आज तक उनसे फीस नहीं ली है। अब ले रहा हूं, ताकि बिहार के लिए एक नई वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जा सके।

महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाई जानी चाहिए

पश्चिम चंपारण के चनपटिया प्रखंड स्थित पदयात्रा शिविर में महिलाओं से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि महिला आरक्षण की बात किए बगैर भी 25 से 30 प्रतिशत महिलाओं को राजनीति में मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है। महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जिले स्तर पर 200-250 महिलाओं का एक मजबूत समूह बनाया जाना चाहिए, जिसमें दो महिलाएं ऐसी हो जो उस संगठन का नेतृत्व करें।

You may have missed