अस्पताल की लापरवाही ने 15 लोगों की आंखे छीनी

न्यूज़ डेस्क:- मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद आंख गंवाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है| बुधवार को मेडिकल कॉलेज में गंभीर रूप से संक्रमित नौ और पीड़ितों की आंख निकालनी पड़ी| आंख गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है| गर 22 नवम्बर को कुल 65 मरीजों के मोतियाबिन्द का ऑपरेशन हुआ था| मरीजों में खगडिया, समस्तीपुर, मोतिहारी व अन्य जिलों से आये मरीज भी शामिल हैं| इनमें 40 पीड़ितों के बारें में विभाग के पास पर्याप्त जानकारी नहीं है|

बुधवार की सुबह लगभग नौ भे ही मेडिकल कॉलेज ने गहमागहमी बढ़ गई थी| डॉक्टरों के टीम के साथ ही कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये थे| 11 लोगों का ऑपरेशन होना था, पहले तो कई ने आँख  निकलवाने से मना कर दिया, बाद में किसी तरह तैयार हुए| मगर दो मरीज बिना बताए अस्पताल से चले गये| डीएम प्रणव कुमार ने कहा कि पीड़ितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा दिया जायेगा, इसके लिए पीड़ितों  को मुआवजा दिया जायेगा| इसके लिए पीड़ितों को आवेदन देना होगा| फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार है| सिविल सर्जन के अनुसार, पुरे मामले की जांच की जा रही है| अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है| अस्पताल में मौजूद संसधान, डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ शैक्षणिक योग्यता सहित कई बिंदुओं पर जबाव माँगा गया है| 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed