कुढ़नी की हार में जीत तलाश रहे हैं जगदानंद सिंह

कुढ़नी विधानसभा में महागठबंधन की हुई हार के बाद राजद कार्यालय और जदयू कार्यालय में मायूसी छाई रही। जदयू, राजद एवं अन्य घठक दल के नेता हार की समीक्षा करते नजर आए। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि बीजेपी ने हमें हराया नहीं है। महागठबंधन की हार का मुख्य कारण अपने परंपरागत वोटों के बिखराव और तकनीकी वजह है। हमें 73073 मत प्राप्त हुए हैं। उन्होने कहा कि गरीबों के करीब 18 से 20 हजार वोट दूसरी जगह चली गयी है। बीजेपी ने धन और बल के आधार पर यह जीत हासिल की है। दूसरी ओर हम राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के स्वास्थ को लेकर परेशान थे। इसकी वजह से चुनाव में कुछ कमियां रह गयी। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कही जाने वाली बीजेपी को चिराग पासवान के पास घुटने ठेकने पड़े। चिराग पासवान भी समाजवादी विचार धारा के ही प्रतिक हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने बिखरे वोटरों को समेटने की जरूरत है। उन्होंने चिराग पासवान को भी महागठबंधन के साथ आने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि हम अपनी हार में जीत तलाशेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार 2024 और 2025 के लिए तैयार हो रहा है। इन दंगाईयों को देश से भगाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अब इकबाल नहीं रहा, हार के बाद उन्हे इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके सवाल पर श्री सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार हमारे परिवार के हिस्सा हैं। वे इस्तीफा क्यों देंगे। नीतीश कुमार जब एनडीए के साथ थे तब सुशील कुमार मोदी कहां थे।

You may have missed