पांच दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव ” प्रस्तुति उत्सव – 2023 ” का आयोजन 3 जनवरी से

राष्ट्रीय स्तर की चर्चित नाट्य संस्था प्रस्तुति पटना द्वारा संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार व कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के सहयोग से पांच दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का आयोजन आगामी 03 जनवरी से 07 जनवरी 2023 को प्रेमचंद रंगशाला, राजेन्द्र नगर पटना में किया जा रहा है। इस वर्ष यह महोत्सव महिला-रंगमंच को समर्पित किया जा रहा है। उक्त बात की जानकारी गुरुवार को गाँधी संग्रहालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रस्तुति की सचिव शारदा सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के कई नामचीन रंगकर्मी अपनी प्रस्तुतियां देने वाली हैं जैसे – हिमानी शिवपुरी (मुंबई), झिलमिल हजारिका (केरल), सीमा आजमी, मीता वशिष्ठ (मुंबई)। मौके पर उपस्थित रंगमंच के प्रसिद्द निर्देशक संजय उपाध्याय ने बताया कि इस महोत्सव के उद्घाटन सत्र में रमेश प्रसाद सिंह स्मृति रंग सम्मान अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त रंग गुरु व रंग निर्देशक पद्मश्री प्रो वामन केन्द्रे को प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्रतिदिन नुक्कड़ नाटकों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी रविकांत सिंह व भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक वरुण कुमार सिंह उपस्थित रहे।

आयोजन का विवरण निम्नवत है :-

03 जनवरी 2023 – भागी हुई लड़कियां (लेखक – आलोक धन्वा, निर्देशक – शारदा सिंह, समूह -प्रस्तुति पटना)
04 जनवरी 2023 – सारा ( अभिनय -सीमा आजमी )
रंग संवाद :
विषय – भारतीय रंग परंपरा और प्रयोग (विशेषज्ञ वक्ता – पद्मश्री प्रो. वामन केंद्रे, पूर्व निदेशक, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नयी दिल्ली, हृषिकेश सुलभ, नाटककार / कुणाल झा, वरिष्ठ रंगकर्मी) – संचालन – मदन मोहन कुमार
05 जनवरी 2023 – टु किल ऑर नॉट टु किल – (अभिनय – झिलमिल हजारिका, केरल)
रंग संवाद – विषय – रंगमंच का वैचारिक संकट,
वक्ता – प्रो. (डॉ.) अभिलाष पिल्लई, केरल
वेद प्रकाश (संगठन मंत्री, संस्कार भारती, बिहार प्रदेश)
संचालन – विनोद अनुपम, वरिष्ठ समीक्षक
06 जनवरी 2023 – लाल डेड – (अभिनय – मीता वशिष्ठ मुंबई)
रंग संवाद : विषय – स्त्री विमर्श : विविध दृष्टिकोण
(वक्ता – अजित राय, वरिष्ठ समीक्षक, निवेदिता झा, पटना
संचालन – सुदीपा घोष
07 जनवरी 2023 – अकेली – (एकल अभिनय – हिमानी शिवपुरी, मुंबई)

प्रदर्शित नुक्कड़ नाटकों की सूची :-

3 जनवरी : मैं बिहार हूं – आलेख – श्रीकांत, निर्देशन – नीरज कुमार, समूह – सूत्रधार, खगौल
4 जनवरी : लवर्स रिटर्न – आलेख – हरिशंकर परसाईए निर्देशन – उत्तम कुमारए समूह – क्रिएशन, पटना
5 जनवरी : खुच्चड़ – आलेख – प्रेमचंद, निर्देशन – धर्मेश मेहता, समूह – माध्यम फाउंडेशन
6 जनवरी : भोलाराम का जीव – आलेख – हरिशंकर परसाई, निर्देशन – मो. ज्हांगीर, समूह आशा रेपर्टरी
7 जनवरी : पालकी पालना – आलेख – विनोद रस्तोगी, निर्देशन -सुरेश कुमार हज्जू, समूह – हज्जू म्यूजिकल थियेटर

You may have missed