प्रशांत किशोर की पदयात्रा का सिवान में आज 31वां दिन

जन सुराज पदयात्रा के 150वें दिन की शुरुआत सिवान के सुरवाला पंचायत स्थित अयोध्या अग्रवाल सनातन धरम हाई स्कूल, बड़का गांव में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ सुरवाला पंचायत से पदयात्रा के लिए निकले। आज जन सुराज पदयात्रा पपौर, सहलौर, तारवारा, सरंगपुर होते हुए महाराजगंज प्रखंड अंतर्गत शिवदाह पंचायत के ब्रह्म स्थान में जन सुराज पदयात्रा शिविर में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेगी।

प्रशांत किशोर की पदयात्रा का सिवान में आज 31वां दिन है। जन सुराज पदयात्रा 12 मार्च को सारण के लिए प्रस्थान करेगी। आज प्रशांत किशोर सिवान के अलग-अलग गांवों में पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाएंगे। उनकी समस्याओं को समझ कर उसका संकलन कर उसके समाधान के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करेंगे। दिनभर की पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर 3 आमसभाओं को संबोधित करेंगे और 6 पंचायत के 8 गांवों से गुजरते हुए 13.5 किमी की पदयात्रा तय करेंगे।

You may have missed