डाक अधीक्षक उदय भान सिंह ने हिलसा उप डाकघर का किया औचक निरीक्षण

 न्यूज़ डेस्क:-  मंडल के डाक अधीक्षक उदय भान सिंह शनिवार को हिलसा उप डाकघर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान हिलसा अनुमंडल पश्चिमी के डाक निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी, पूर्वी मध्य के डाक निरीक्षक राम जी राय, मध्य केंद्रीय डाक निरीक्षक सुरेंद्र झा भी मौजूद थे।

औचक निरीक्षण के दौरान डाक अधीक्षक श्री सिंह ने वर्तमान उप डाकपाल शैलेंद्र कुमार को सरकार के चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए दिशा निर्देश दिया।  इसी क्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोलने का भी निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान उप डाकघर एवं इससे जुड़े अन्य शाखा डाकघरों के विभिन्न कागजातों के अलावा आय व्यय से जुड़े हिसाब किताब का भी जांच किया गया। इस दौरान डाकघर के सभी कर्मी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान ओभरसियर रामप्रवेश प्रसाद, राजीव कुमार दुबे मौजूद थे।

रिपोर्ट :- प्रतिमा कुमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed