भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ हिलसा में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ , स्थानीय सांसद और विधायक ने संयुक्त रूप से किया शुभारंभ

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित होने वाले 108 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ को लेकर शनिवार को शहर में विराट कलश शोभायात्रा निकाला गया। कलश शोभायात्रा का शुभारंभ नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार एवं हिलसा के विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया ने देव कन्याओं का पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया। अपने संबोधन में सांसद श्री कुमार ने कहा कि आज के बदलते परिवेश में मानवता और इंसानियत समाप्त होने के कगार पर खड़ा है। साथ ही सारा विश्व महाविनाश की ओर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे समय में पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं माता भगवती देवी शर्मा जी के द्वारा चलाए गए विश्वव्यापी अभियान हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, के सूत्रों को अपनाकर विश्व के करोड़ों व्यक्तियों में नवचेतना का जागरण हो रहा है। विधायक प्रेम मुखिया ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से समाज पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लोगों का वैचारिक रूप से उत्पन्न होता है। कलश शोभायात्रा में शामिल करीब डेढ़ हजार महिलाओं ने अपने सिर पर कलश धारण कर गायत्री माता का जयघोष करते हुए पूरे शहर में भ्रमण किया। शहर के कचहरी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने बनाए गए यज्ञ स्थल से शुरू हुआ विराट कलश शोभायात्रा में घोड़ा,रथ तथा बैंड बाजा के साथ स्टेशन रोड, खाकी बाबा चौक, बिहारी रोड अभय नाथ धाम, प्रखंड परिसर भ्रमण करते हुए वापस यज्ञ स्थल में कलश पूजन के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर शांतिकुंज हरिद्वार से आए संतों ने कलश पूजन के माध्यम से लोगों को गायत्री साधना करने की सलाह दी । टोली नायक संदीप पांडेय की अगुवाई में बनवारी लाल सोनी (गायक), प्रेम नाथ अभिषेक (वादक) , यज्ञ स्थल पर विशेष कलश पूजन कराते हुए संध्याकाल में लोगों से प्रवचन में हिस्सा लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाने वालों में गायत्री परिवार के नालंदा जिला प्रतिनिधि हरिहर प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, बालकृष्ण, मिथिलेश कुमार विद्यार्थी, कृष्ण मुरारी, अशोक सत्यार्थी, मंटू ,चंदन , आशुतोष , आलोक , सत्यम  रजनीश , नीरज , पवन संतोष , दयानंद प्रसाद, प्रवीण कुमार, ,प्रो उषा कुमारी, विद्या देवी, संजू देवी, आशा सिन्हा, कमला देवी, गायत्री देवी, मंजू देवी , शिवानी वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

You may have missed