जिलाधिकारी, पटना डॉ. चंद्रशेखर सिंह के परिवार की गणना की गयी

बिहार जाति आधारित गणना, 2022 के क्रम में गणना कर्मियों द्वारा आज जिलाधिकारी, पटना डॉ. चंद्रशेखर सिंह के परिवार की गणना की गयी।

गांधी मैदान स्थित जिलाधिकारी आवास पर जिलाधिकारी, पटना डॉ चंद्रशेखर सिंह ने गणना कर्मियों को अपने परिवार के संबंध में सभी सूचनाएँ दीं।

प्रगणक श्रीमती आभा कुमारी एवं पर्यवेक्षक श्रीमती इन्दु कुमारी द्वारा सभी 17 प्रकार की जानकारियों को विहित प्रपत्र में भरा गया। जिलाधिकारी ने परिवार के प्रधान के तौर पर घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किया।

You may have missed