देश में ‘ओमिक्रोंन’ का सक्रमण तेजी से बढ़ रहा है|
न्यूज़ डेस्क :- सावधान रहे, देश में कोरोना के नए रूप ‘ओमिक्रोंन ‘ का सक्रमण तेजी से बढ़ रहा है| रविवार को दिल्ली में ओमिक्रोंन से संक्रमित पहला मरीज मिला तो वहीं, महाराष्ट्र में सात और राजस्थान में नौ संक्रमण की पुष्टि हुई|
अब तक 27 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं| दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने बताया कि ताजन तंजानिया से आए 37 वर्षीय एक युवक में ओमिक्रोंन की पुष्टि हुई है| उन्होंने बताया की विदेश से आए कुल 17 लोग सक्रमित मिले थे, जिन्हें जय प्रकाश लोक नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया था| इनमे 12 लोगों की रिपोर्ट आई और अन्य की रिपोर्ट आनी अभी बाकि है| दक्षिण अफ्रीका स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, ओमिक्रोंन कसे सकमित कई लोगों में हल्के लक्षण दिख रहे या नहीं दिख रहे है, अभी तक जो बातें सामने आई हैं उसमे साफ लग रहा है की 70 से 80 प्रतिशत लोगों में लक्षण नहीं दिख रहे और लोगों को यह सनान्य सर्दी-खांसी लग रहा है|
लक्षण गंभीर भी नहीं हैं क्योकि लोगों को सुगंध जाने या ऑक्सीजन की कमी जैसी समस्याए भी नहीं हो रही है |कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोंन को लेकर स्वास्थ्य विभग ने सभी जिलों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है| साथ ही केंद्र सेकर के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है|
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक विदेश से लौटने वाले व्यक्तियों की जाँच पटना, गया एवं दरभंगा एयरपोर्ट पर की जा रही है|विदेश से भारत लौटने वाले बिहार के प्रवासियों की सूचि जिलावार प्रतिदिन भेजी जा रही है | इसी आधार पर चिन्हित वक्तियों से दूरभाष पर संपर्क कर तथा उनके घर पर स्वास्थ्य कर्मियों को भेजकर सैम्पल कलेक्शन किया जा रहा है|