पेरिस ओलंपिक 2024 की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने वाली सुश्री मनु भाकर एवं श्री सरबजोत सिंह को विधान सभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पेरिस ओलंपिक 2024 की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने वाली सुश्री मनु भाकर एवं श्री सरबजोत सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने अद्भुत कौशल और प्रतिभा के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है और देशवासियों को गौरवान्वित किया है। सुश्री मनु भाकर ने एक ही ओलंपिक में लगातार दो पदक जीते हैं, यह हम सभी के लिये गौरव की बात है।

इधर बिहार विधान सभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने शूटर मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र को अपने होनहार बेटी पर गर्व है। साथ ही उन्होंने सरबजोत सिंह को भी कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि मनु भाकर स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। 22 वर्षीय मनु ने पेरिस ओलंपिक में सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में दक्षिण कोरिया को 16-10 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। इससे पहले उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था।

You may have missed