दिनांक 01.10.2025 से 31.10.2025 तक चलने वाले विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 23.10.2025 को पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों सहित रेलवे कॉलोनियों में अमृत संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान यात्रियों से संवाद स्थापित कर स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक मुक्त परिसर करने, कचरा पृथक्करण एवं स्वच्छ परिसर के लिए सामूहिक सहयोग पर बल दिया गया।

इसी क्रम में स्टेशनों एवं कॉलोनियों में गहन सफाई अभियान चलाया गया। स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, यात्री सुविधाओं एवं आस-पास के क्षेत्रों की सफाई की। साथ ही दानापुर मंडल के दानापुर, पटना जंक्शन, राजेन्द्र नगर टर्मिनल, पाटलिपुत्र स्टेशन, मोकामा स्टेशन एवं अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रेल यात्रियों से स्टेशन की स्वच्छता, पेयजल, शौचालय एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया, ताकि यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान किया जा सके। यह अभियान स्वच्छता के प्रति रेल प्रशासन की प्रतिबद्धता को सशक्त बनाते हुए यात्रियों एवं नागरिकों को स्वच्छ स्टेशन, सुंदर भारत के संकल्प से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
