भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 18वीं बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के लिये स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा, राष्ट्रीय सचिव अमरजीत कौर, राष्ट्रीय सचिव डा. गिरिश चन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय सचिव डा. बी.के.कांगों, राष्ट्रीय सचिव रामकृष्ण पांडा, राष्ट्रीय सचिव व सांसद पी. संदोष कुमार, पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, राज्य सचिव राम नरेश पाण्डेय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जानकी पासवान, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम प्रकाश नारायण,
प्रमोद प्रभाकर, अजय कुमार सिंह, राज्य सचिवमंडल सदस्य रामचन्द्र महतो, राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रभात कुमार पाण्डेय, सुरेन्द्र सौरभ, रबिन्द्र नाथ राय व गजनफर नबाब, ए.आई.वाई.एफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रौशन कुमार सिन्हा, ए.आई.एस.एफ के राज्य सचिव अमीन हामजा और पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य ललिता कुमारी शामिल है। पहले चरण में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 05 सीटांे पर तेघरा से रामरतन सिंह, बछवाड़ा से अवधेश कुमार राय, बखरी (सुरक्षित) से सूर्यकान्त पासवान, राजापाकड़ (सुरक्षित) से मोहीत पासवान और बिहार शरीफ से शिव कुमार यादव उर्फ सरदार जी उम्मीदवार हंै। यह जानकारी कार्यालय सचिव इन्द्र भूषण वर्मा ने दी।
