भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं ने चुनाव प्रचार का कमान संभाल लिया है। भाकपा के राष्ट्रीय सचिव का॰ गिरिश चन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय सचिव का॰ डा॰ बी.के. कांगो और राष्ट्रीय सचिव का॰ एनी राजा बिहार में कैंप किये हुये है। भाकपा के राष्ट्रीय सचिव का॰ गिरिश चन्द्र शर्मा झंझारपुर और हरलाखी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार का कमान संभाले हुये है तो राष्ट्रीय सचिव का॰ डा॰ बी. के. कांगो करगहर में कैंप किये हुये है।
वहीं राष्ट्रीय सचिव का॰ एनी राजा बिहार शरीफ में चुनाव प्रचार का कमान संभाले हुयी है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने पहले चरण के पांच सीटों बछवाड़ा, तेघड़ा, बखरी, (सुरक्षित) राजापाकर (सुरतक्षित) और बिहार शरीफ में प्रचार-प्रसार तेज कर दी है। बछवाड़ा से अवधेश कुमार राय, तेघड़ा से रामरतन सिंह, बखरी (सुरक्षित) से सूर्यकांत पासवान, राजापाकर (सुरक्षित) से मोहित पासवान और बिहार शरीफ से शिव कुमार यादव उर्फ सरदार जी उम्मीदवार है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव का॰ डी. राजा 01 नवम्बर, 2025 को एवं अन्य राष्ट्रीय नेता नवंबर के पहले सप्ताह में बिहार दौरे पर आयेंगे। वहीं बेगूसराय के तीनों विधानसभा सीटों बछवाड़ा, बखरी (सुरक्षित) और तेघड़ा विधानसभा के प्रभारी के रूप में पूर्व सांसद का॰ शत्रुध्न प्रसाद सिंह मोर्चा संभाले हुये है। यह जानकारी भाकपा के कार्यालय सचिव इंदू भूषण वर्मा ने दी है।
