बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया इसमें रोजगार नौकरी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई वादे किए गए हैं भारतीय जनता पार्टी जनता दल यूनाइटेड लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास हम और आर एल एम के नेताओं ने इस घोषणा पत्र को जारी किया |
वैसे तो इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा भी शामिल थे लेकिन बगैर वो कुछ बोले वहां से निकल गए मात्र एक से डेढ़ मिनट में ही कार्यक्रम की समाप्ति हो गई बाद में डिप्टी सीएम पत्रकारों के विशेष आग्रह पर इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि एनडीए के अन्य सिर्फ नेताओं का कार्यक्रम था इसलिए वे वहां से निकल गए इस संकल्प पत्र में रोजगार विकास शिक्षा स्वास्थ्य से जुड़े 25 प्रमुख वादे किए गए हैं |
