लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने देश की यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी और 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को को बधाई दी । श्री चिराग ने उनके प्रति भी आभार जताया जो बिहार चुनाव में कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने बिहार चुनाव में जो अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया है। श्री चिराग ने अपने नव नियुक्त मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि हमारे पार्टी के मंत्री बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की सोच को मजबूती के साथ विधान मंडल में रखने का काम करेंगे श्री चिराग ने कहा कि चौगुनी ताकत के साथ पार्टी के संगठन का विस्तार किया जाएगा और मकर संक्रांति के बाद नववर्ष मे पार्टी फिर बिहार के सभी जिलों में जाएगी और वहां की स्थानीय समस्याओं को जानने का प्रयास करेगी जिससे उसका समाधान निकाला जा सके । श्री चिराग ने आगे कहा कि पार्टी की रीढ दलित सेेना का पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी और जमुई सांसद के नेतृत्व में पुनर्गठन किया जाएगा। किसी कारणवश दलित सेना को कुछ लोगों ने गुमराह करने का काम किया है जिस पर अब काम शुरू हो जाएगा।
केंद्रीय मंत्री चिराग ने कहा कि 2020 में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला बिलकुल सही था और उसी फैसले ने आज उनकी पार्टी को मजबूती दी है। दरअसल 2020 में हमारी पार्टी ने एनडीए से अलग होकर अकेले चुनाव मैदान में उतरने का बड़ा जोखिम लिया था. उस चुनाव में पार्टी को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी. जबकि पार्टी 130 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ी थी. लेकिन वही अनुभव पार्टी के लिए सीख बना और आगे का रास्ता तैयार किया। इस बार चिराग पासवान फिर से एनडीए के साथ आए, और नतीजे सामने हैं. पार्टी को 19 सीटों पर जीत मिली है. चिराग ने कहा कि बिहार की जनता ने उनके फैसले और उनकी मेहनत पर भरोसा दिखाया है।
श्री चिराग ने अपने नव नियुक्त मंत्री संजय पासवान का जिक्र करते हुए कहा कि संजय पासवान जी जिला के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की भूमिका का निर्वहन करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए दलित सेना के भी प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं इसलिए दलित सेना के पुनर्गठन में उनके अनुभव का लाभ लिया जाएगा। श्री चिराग ने कहा कि 28 नवंबर को पार्टी की स्थापना दिवस को राजधानी पटना मे पूरे हर्षाेल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने बताया कि उक्त प्रेस वार्ता में पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी सह जमुई सांसद श्री अरुण भारती पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी पार्टी के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष श्री अशरफ अंसारी माननीय मंत्री संजय पासवान संजय सिंह युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट मौजूद थे।
