पटना:गांधी मैदान के पास एक होटल में आज बिहार रुरल लीग के आगाज की घोषणा गवर्निंग काउंसिल के कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम द्वारा की गई।विदित हो कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी द्वारा बिहार रुरल लीग की घोषणा लगभग 2 साल पहले की गई थी। कालांतर में कुछ तकनीकी और मौसम के मार की वजह से खेल प्रारंभ नहीं हो पाया लेकिन अब ये प्रारंभ हो रहा है।तिवारी सर ने एक सपना देखा था कुछ और वैभव सूर्यवंशी को ढूंढने का जिसे अब पूरा करने का समय आ गया है।सभी मैच बीस बीस ओवर के खेले जाएँगे

बिहार रुरल लीग में कुल 15 हजार खिलाड़ियों ने निबंधन कराया है जिसमें लगभग 12800 खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा।ये सारे मैच का लाइव वाचकों कंपनी पर किया जाएगा विशाल स्पोर्ट्स वेस्ट बंगाल द्वारा मैच में गुड्स स्पॉन्सर करने पर सहमति बनी है। जबकि इवेंट को मैनेज करने के लिए नायाब स्पोर्ट्स के साथ सहमति बनी।इसमें कुल 645 मैच खेले जाएंगे।पहले चरण में 600 मैच दूसरे चरण में 35 मैच ओर तीसरे चरण में 10 मैच खेले जाएंगे।

ट्रायल की प्रक्रिया 7 दिसंबर से वेस्टर्न जोन पूर्वी चंपारण से प्रारंभ होगी जबकि मैच जनवरी के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ हो जाएगा।बिहार क्रिकेट ने भी इसके लिए अपना कमर कस लिया है मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी रूपक कुमार को दी गई है।
