मंगलवार को बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरु होने में कुछ ही पल शेष थी और पोर्टिको के बाहर खड़े पत्रकारों की नजर विधानसभा के मुख द्वार के तरफ से आती हुई एक एंबुलेंस पड़ी पत्रकारों ने शोर शराबा शुरू कर दिया और कहने लगे अनंत सिंह आ रहे हैं, देखते ही देखते अनंत सिंह को लेकर एक एम्बुलेंस बिहार विधानसभा के पोर्टिको में दाखिल हुई और मिडिया के सारे कैमरे के फ़्लैश चमकने लगे और देखते ही देखते एंबुलेंस का द्वार से बहुत ही निराले अंदाज में उतरते हैं मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह .. चेहरे पर मुस्कान लिए अनंत सिंह पत्रकारों के तरफ मुखातिव होकर हाथ हिलाते हैं और अभिवादन करते हैं और फिर किसी आवाज की तरफ वो मुड़ जाते हैं और बिहार विधानसभा कि सीढियाँ चढ़ने लगते हैं.. एक बार फिर पत्रकार की तरफ से आवाज आती है विधायक जी थोड़ा इधर देखिए विधायक जी फिर मुड़े और हाथ हिलाते और अभिवादन करते फिर विधानसभा में प्रवेश कर जाते हैं |

कुछ ही पल बाद बिहार विधानसभा के अंदर अध्यक्ष माननीय प्रेम कुमार सिंहासन पर विराजमान होते हैं और फिर कुछ विधायी कार्य की चर्चा करते हुए नव नियुक्त विधायक के शपथ ग्रहण की घोषणा करते हैं सभा सचिव ख्याति सिंह मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह के नाम की घोषणा करते हैं और अनंत सिंह अपने सीट पर खड़े हो जाते हैं बिल्कुल ही अपने अनूठे और निराले अंदाज में सावधान की मुद्रा में दोनो हाथ निचे किये बगैर रुके शपथ ज्ञान पढना शुरू कर देते हैं उनके सामने शपथ कि प्रति रखी रह जाती है लेकिन उसके तरफ देखते भी नहीं है. और पुरे कडक स्वर में शपथ ज्ञान पढना जारी रखते हैं इस बिच कई सदस्य उनके इस निराले अंदाज पर चुटकी भी लेते हैं लेकिन उनपर कोई असर नहीं पड़ता हैं और वो एक सुर में शपथ ज्ञान को पूरा बोलकर ख़तम कर देते हैं |
एक तरफ तालियों की गूंज सुनाई पड़ती है तो दूसरी तरफ बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार के चेहरे पर मुस्कान फ़ैल जाती है शायद अनंत सिंह के इस निराले अंदाज के वे भी कायल हो जाते हैं और फिर अनंत सिंह सभा टेबल रखें हस्ताक्षर रजिस्टर पर हस्ताक्षर करते हैं और फिर विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह की तरफ मुखातिब होते हैं…ज्यों ही अनंत सिंह आगे बढ़ते हैं उनकी नजर विजय चौधरी पर पड़ती है जो उन्हें अध्यक्ष के तरफ जाने का इशारा करते हैं …. तब अन्नत सिंह आगे बढ़ते है और विधानसभा अध्यक्ष का अभिवादन करते हैं और फिर वहाँ से लौट कर वो फिर नितीश कुमार के पास पहुंचकर दोनों हाथो से चरण स्पर्श मुद्रा में झुकते हैं और दोनों हाथ जोड़ें उनके सामने मंद मंद मुस्कान में कुछ बातचीत होती है और फिर वहां से वो सीधे अपने सीट के तरफ जाकर बैठ जाते हैं |
