मंत्री जी के एक्सपेंडिचर ने सभा में किरकिरी करा दी
हुआ यूं कि बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन सभा की कार्रवाई ज्योंहि शुरू हुई अल्पसूचित सवाल के माध्यम से माननीय विधायक गुप्ता जी ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण सवाल पूछ लिया जिसके जवाब में प्रभारी स्वास्थ्य मंत्री मेहता जी लड़खड़ा गए और सभा में असहज स्थिति उत्पन्न हो गई , दरअसल सवाल प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य सेवा पर खर्च से जुड़ा था जिसके जवाब में मंत्री जी बोलने लगे और उन्हें जो लिखा हुआ जवाब पढ़ना था उसमें कई अंग्रेजी वर्ड उल्लेखित थे जिसमें एक्सपेंडिचर भी था जिसे चाहकर भी मंत्री जी बोल नहीं पाए और पूरा सदन स्तब्ध रह गया और मंत्री जी को उस शब्द को छोड़कर आगे बढ़ना पड़ा ।
बात इतनी पर ही नहीं रुकी कई माननीय के सवाल मंत्री जी गलत पढ़ गए और कई के जवाब वो दे ही नहीं पाए जिसके वजह से सवाल को स्थगित करना पड़ा ।
अजीबोगरीब स्थिति तो उस समय भी हो गई जब अध्यक्ष के बार बार रोकने के बावजूद मंत्री जी अपनी ही लय में भाषण देते रहे और अध्यक्ष भी भौचक्के रह गए । हालांकि अच्छी बात ये रही कि अंत अंत आते आते मंत्री जी स्पष्ट शब्दों में एक्सपेंडिचर बोलना सिख लिए ।
