इन दिनों दानापुर मंडल द्वारा परिचालित दो पैसेंजर ट्रेनों की विशेष लोकप्रियता है। यह दोनों पेंडुलम की तरह संचालित गाड़ियां दैनिक यात्रियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसी क्रम में दैनिक यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दानापुर मंडल के द्वारा पेंडुलम सेवा के रूप में पटना-बक्सर तथा झाझा-दानापुर के बीच फास्ट पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों के परिचालन से दैनिक यात्रियों, जिसमें सरकारी कर्मचारी, व्यापारी, विद्यार्थी तथा अन्य संस्थानों में कार्य करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं, को विशेष राहत मिल रहा है। इस ट्रेन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें अत्यंत उच्च शक्ति वाला मधेपुरा में निर्मित इंजन डब्ल्यूएजी-12 का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसकी गिनती उच्च कोटि के इंजनों में की जाती है। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्री सुबह-सुबह राज्य की राजधानी पटना पहुंचकर दिन भर में अपना कार्य निपटा लेने के पश्चात पुनः अपने घर की ओर समय से लौट जाते हैं।
वर्तमान में बक्सर एवं पटना के बीच चलने वाली पेंडुलम सेवा के अंतर्गत गाड़ी संख्या 53202 बक्सर से सुबह 6:30 बजे खुलकर डुमरांव, रघुनाथपुर, बिहियां, आरा, कुलहड़िया, बिहटा, दानापुर, स्टेशनों पर रुकते हुए 9:15 बजे पटना जंक्शन पहुंचती है। वापसी में गाड़ी संख्या 53201 पटना-बक्सर फास्ट पैसेंजर पटना से संध्या 17:40 बजे खुलकर दानापुर, बिहटा, कुलहड़िया, आरा, बिहियां, रघुनाथपुर, डुमरांव स्टेशनों पर रुकते हुए 20:35 बजे बक्सर स्टेशन पहुंचती है।
इसी प्रकार झाझा एवं दानापुर के बीच चलने वाली पेंडुलम सेवा के अंतर्गत गाड़ी संख्या 53203 झाझा-दानापुर फास्ट पैसेंजर झाझा से सुबह 03:40 बजे खुलकर जमुई, मननपुर, किऊल , लखीसराय, मनकठा, डुमरी, बड़हिया, हाथीदह, मोकामा, बाढ़, अथमलगोला, बख्तियारपुर, चंपापुर हाल्ट, टेका बीघा, सालिमपुर बिहार हाल्ट, करौटा, मंझौली ग्राम हाल्ट, खुसरूपुर, हरदास बीघा, बुद्धदेव चक यादव नगर, फतुहा, पटना साहिब, गुलजारबाग, राजेंद्रनगर, पटना जंक्शन (सुबह 7:55/8.00 बजे) स्टेशनों पर रुकते हुए 9:00 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचती है।
इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 53204 दानापुर-झाझा फास्ट पैसेंजर दानापुर स्टेशन से संध्या 17:25 बजे खुलकर पटना (संध्या 17:40/17:45), राजेंद्रनगर, गुलजारबाग, पटना साहिब, फतुहा, बुद्धदेव चक यादव नगर, हरदास बीघा, खुसरूपुर, मझौली ग्राम, करौटा, सालिमपुर बिहार, टेका बीघा, चंपापुर हाल्ट, बख्तियारपुर, अथमलगोला, बाढ़, मोकामा, हाथीदह, बड़हिया, डुमरी, मनकठा, लखीसराय, किऊल, मननपुर, जमुई, स्टेशनों पर रुकते हुए 22:30 बजे झाझा स्टेशन पहुंचती है।
इस पेंडुलम सेवा की प्रशंसा करते हुए आरा से पटना के बीच यात्रा करने वाले दैनिक यात्री श्री राम प्रवेश ने बताया कि इस सेवा से दैनिक यात्रियों को काफी लाभ मिला है और यह ट्रेन लगभग अपने सही समय से चलती है,
जिससे हमें अपने कार्य को समय से निपटाकर वापस लौट आने में काफी सुविधा होती है। उन्होंने अपने सहयात्रियों के बारे में भी बताते हुए प्रसन्नता जाहिर कि कुछ सहयात्री लगभग उनके मित्र बन चुके हैं जो उनके साथ प्रतिदिन यात्रा करते हैं।
इन ट्रेनों की लोकप्रियता को देखते हुए पटना एम्स, आइजीआइएमएस एवं पीएमसीएच तथा अन्य अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीज भी इससे यात्रा को काफी प्राथमिकता दे रहे हैं।
उपरोक्त दोनों पेंडुलम गाड़ियों में यात्रियों के लिए शौचालय की भी सुविधा उपलब्ध है।
दिनांक 02.02.2026 से 08.02.2026 के बीच इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों की वास्तविक संख्या का चार्ट भी इस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है।
