पटना के वीर कुंवर सिंह स्पोर्ट्स ग्राउंड में दो दिवसीय मेगा स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन जेडीयू के विधायक ललन भुईयां और श्रीराज नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉ एनपी प्रियदर्शी ने टॉस उछालकर किया । मेगा स्पोर्ट्स इवेंट के पहले दिन एस आर टी रॉयल चैलेंजर और एस आर टी राइजिंग स्टार के बीच क्रिकेट मैच खेला गया जिसमें रॉयल चैलेंजर विजयी हुए , वहीं एस आर टी नाइट राइडर और एस आर टी सुपर किंग के बीच हुए मुकाबले में सुपर किंग की टीम विजयी हुई। फिर दूसरे दिन एस आर टी रॉयल चैलेंजर और एस आर टी सुपर किंग्स के बीच क्रिकेट मैच के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर ने 128 के मुकाबले 88 रन ही विपक्षी खेमे को बनाने दिया और 40 रनों से उसने मुकाबला जीत लिया ।
विजयी टीम को अतिथियों द्वारा मेडल और शिल्ड देकर पुरस्कृत किया गया ।इसके अलाव कबड्डी और टग ऑफ वॉर खेल भी दर्शकों को खूब पसंद आया ।
टग ऑफ वॉर में टीचर और स्टूडेंट्स के बीच हुए मुकाबले में टीचर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया वही दूसरी तरफ महिला प्रतिभागियों में महिला टीचर को छात्राओं ने पराजित कर दिया । इसके अलावे मैराथन में भी छात्र और छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
