गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 ( 16-31 मार्च 2026) जिसका उद्देश्य गंगा एवं सहायक नदियों के अविरलता और निर्मलता बनाये रखना है एवं जल महोत्सव 2026(8 से 22 मार्च) का राष्ट्रव्यापी आगाज ‘जल अर्पण दिवस’ के साथ हुआ, जिसका उद्देश्य सामुदायिक जल प्रबंधन को सुदृढ़ करना है। # जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला गंगा समिति पटना के निदेशानुसार आज
नगर परिषद,बिहटा अंतर्गत श्रीरामपुर शिव मंदिर के प्रांगण एवं मनेर के त्रिवेणी संग़म घाट पर श्रमदान, पौधरोपण जल एवं स्वच्छता शपथ का आयोजन वृहत्त स्तर पर किया गया l

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद,बिहटा के माननीय सभापति श्रीमती प्रियंका कुमारी मैम, श्री दीपेन्द्र मणि जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति पटना, सुश्री साक्षी पाठक (स्वच्छता पदाधिकारी) के साथ,सफाई कर्मी,आईआईटी,पटना के स्वयंसेवक,युवा मंडल के सदस्य के साथ ग्रामीण इलाकों के आमजन मौजूद रहे। DPO DGC ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जन भागीदारी को सुदृढ़ करना और समुदायों को ग्राम जल प्रणालियों के प्रबंधन की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह अभियान देश भर में “सुजल ग्राम” (जल-सुरक्षित गांवों) के निर्माण की परिकल्पना का भी समर्थन करता है। इस अभियान का नारा है “गांव का उत्सव, देश का महोत्सव”, जो इस बात पर जोर देता है कि स्थानीय जल पहल सामूहिक रूप से एक राष्ट्रीय आंदोलन बन सकती है।
जल महोत्सव के साथ गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत पटना के आमजनों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के गंगा एवं सहायक नदियों के स्वच्छता के उद्देश्य को सार्थकता देने के लिए खास कर युवा वर्ग एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को आज के कार्यक्रम में प्रमुखता दी गयी एवं महिला सशक्तिकरण को भी सतत परिभाषित करने का सफल प्रयास किया गया l
