बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने शनिवार को ज्ञान भवन, पटना में आयोजित 13वाँ बिहार उद्यमिता सम्मेलन 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि इस सम्मेलन में आकर मुझे एक मंत्री नहीं, बल्कि एक किसान का बेटा बनकर बोलने का अवसर मिला है। जब मैं गांव-खेत में जाता हूं, तो मुझे सिर्फ खेती नहीं दिखती- मुझे एक उद्यमी किसान का सपना दिखता है।
उन्होंने कहा कि आज समय बदल चुका है खेती अब सिर्फ उत्पादन नहीं, बल्कि एग्री-बिजनेस और स्टार्टअप के नये दौर में प्रवेश कर रही है। हमारी सरकार का साफ लक्ष्य है हर किसान को उद्यमी बनाना, हर गांव को आर्थिक ताकत देना, इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में चतुर्थ कृषि रोडमैप के माध्यम से बिहार में बागवानी, ऑर्गेनिक खेती, कृषि में मशीनीकरण एवं कृषि उत्पाद के मूल्यवर्द्धन के लिए कोल्ड स्टोरेज एवं वेयरहाउस की स्थापना की जा रही है। अब हम किसान को सिर्फ उत्पादन तक सिमित नहीं रख रहे है बल्कि उन्हें प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग तक जोड़ रहे हैं। ड्रोन टेक्नोलॉजी से कम लागत एवं आसान कृषि ज्यादा-से-ज्याद युवाओं को आर्कषित कर रहे है एवं उन्हें नये रोजगार के अवसर प्रदान कर रहें है।
कृषि मंत्री ने कहा कि मेरे युवा उद्यमी साथियों कृषि में अपार संभावनाएं हैं, एग्री-टेक, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी, मशरूम, फ्लोरीकल्चर-हर जगह मौका ही मौका है। सरकार आपको ट्रेनिंग, सब्सिडी, आसान वित्तीय सहायता एवं अन्य तकनीकी सुविधा देने को तैयार है। हर चीज जो आपको चाहिए हम देने को तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि आप कृषि क्षेत्र में तकनीक उद्यमिता अपनाइए और खेती को नई ऊंचाइयों तक ले जाइए क्योंकि बिहार की तकदीर खेती से ही बदली जा सकती है।
