बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने समस्त प्रदेशवासियों को श्री राम जन्मोत्सव “राम नवमी” की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। भगवान श्री राम की असीम कृपा से सबके जीवन में सौहार्द, मर्यादा व संस्कार के पुष्प पल्लवित हों,यही कामना है। सबका जीवन सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशियों से परिपूर्ण हो।
धार्मिक पुराणों के अनुसार मर्यादा पुरूषोतम भगवान राम का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन पुनर्वसु नक्षत्र तथा कर्क लग्न में हुआ था। हिंदू पंचांग के अनुसार भगवान श्री राम का जन्मोत्सव पर राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। भगवान राम का जीवन हमें सदैव सत्य, धर्म और कर्तव्य पालन के लिए प्रेरित करता है।
