गुरुवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में श्री निशांत कुमार ने विभिन्न जिलों से आए पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने सभी का हाल-चाल जाना तथा संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा एवं विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी भी उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान श्री निशांत कुमार ने कार्यकर्ताओं से माननीय श्री नीतीश कुमार जी के विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। साथ ही, संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
श्री निशांत कुमार के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और उमंग देखने को मिला। बड़़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उनसे मिलने के लिए उमड़ेे, जिससे पूरे कार्यालय परिसर में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का माहौल बना रहा।
इस मौके पर माननीय विधायक विनय कुमार चैधरी, श्री ऋतुराज कुमार, श्री शुभानन्द मुकेश, श्री अतिरेक कुमार, श्री राहुल सिंह, श्री माँजरिक मृणाल, श्री रूहेल रंजन, श्री चेतन आनंद, पूर्व सांसद श्री विजय मांझी, पूर्व मंत्री श्री मंजर आलम, पूर्व विधानपार्षद श्री रूदल राय, श्री भूमिपाल राय, श्री बिंदा चंद्रवंशी, श्री अमरेश चैधरी सहित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से श्री निशांत कुमार से मुलाकात की।
