पटना सिटी क्षेत्र के आलमगंज थाना मछुआ टोली में किन्नर का शव मिलने से जुटी भीड़
![](https://news4headlines.com/wp-content/uploads/2021/12/WhatsApp-Image-2021-12-20-at-6.15.34-PM-1024x576.jpeg)
न्यूज़ डेस्क:- पटना सिटी क्षेत्र के आलमगंज थाना अंतर्गत सादिकपुर मछुआ टोली में किन्नर उषा रानी की शव पुलिस ने बरामद कि है| शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है|
किन्नरों में भारी आक्रोश है| पच्चास वर्षीय उषा किन्नर के साथियों ने हत्या कि आशंका जतायी है| प्रशासन पहुंचकर मामले की छानबीन करने में जुटी है| पुलिस का कहना है कि उसके शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है|पुलिस का कहना है कि करीब 2 दिन पहले ही हत्या कर दी गई थी| स्थानीय नागरिकों के द्वारा सूचना देने के बाद प्रशासन पहुंची तो रूम में ताले पड़े थे और दरवाजे से बदबू आ रही थी| दरवाजा तोड़कर पुलिस जब अंदर गयी तो देखा कि उषा का शव पड़ा है| उसकी मौत कि खबर मिलते ही काफी संख्या में उसके साथी घटनास्थान पर पहुँच गए|
रिपोर्ट:- प्रतिमा