आज पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय के अवसर पर दिल्ली मुख्यालय से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी द्वारा दिए गए विजयी संबोधन को प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी ने संगठन महामंत्री श्री भीखू भाई दलसानिया साहब, कई विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी ने कहा कि यह ऐतिहासिक जनादेश स्पष्ट संदेश देता है कि देश की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ दृढ़ता से खड़ी है। यह विजय केवल भाजपा की नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और जनविश्वास की भी प्रचंड जीत है, जो ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाती है।

गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल आज जनआस्था और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। हम श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के “एक विधान, एक निशान” के स्वप्न को नमन करते हुए ‘नागरिक देवो भव’ के मूल मंत्र के साथ सुशासन के इस संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर संगठन महामंत्री श्री भीखू भाई दलसानिया जी, राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती धर्मशिला गुप्ता जी, पूर्व मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह जी, विधान परिषद सदस्य श्रीमती निवेदिता सिंह जी सहित पार्टी के अन्य सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
