केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा की पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों को हार्दिक बधाई।

यह जनसमर्थन आपके अथक परिश्रम, समर्पण और जनसेवा के प्रति विश्वास का प्रतीक है। यह सफलता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व, उनकी दूरदर्शी नीतियों और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प पर जनता के बढ़ते विश्वास को भी दर्शाती है। साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी की कुशल रणनीति तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के प्रभावी नेतृत्व का भी यह परिणाम है।
आशा है कि आप सभी जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे और प्रदेश में विकास, सुशासन एवं समृद्धि की नई दिशा स्थापित करेंगे।
