बिहार विधान परिषद के सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह जी के विशेष आमन्त्रण पर मूलजीभाई पटेल यूरोलॉजिकल अस्पताल, नाडियाड के सुप्रसिद्ध मूत्ररोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्री अभिषेक सिंह जी ने विधान परिषद उपभवन सभागार में अपना व्याख्यान दिया।
व्याख्यान का मुख्य विषय प्रोस्टेट कैंसर एवं प्रोस्टेट से सम्बन्धी अन्य बीमारियों की जानकारी एवं उससे बचाव था। डॉक्टर सिंह ने कहा की 50-60 की उम्र के लोगों को प्रोस्टेट का नियमित जांच कराना चाहिए ताकि समय रहते बीमारी की पहचान एवं उसका कारगर इलाज हो सके। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इसकी जांच सरल एवं बहुत सस्ती होती है।
अब प्रोस्टेट से जुड़ी बीमारियों का इलाज रोबोटिक तकनीक के माध्यम से बड़ी सहजता से हो जाती है जिससे मरीजों को ज़्यादा परेशानी नहीं होती और वो अपेक्षाकृत कम समय में ठीक हो जाते हैं। विधानपरिषद के सभापति महोदय ने इस व्याख्यान को जनोपयोगी एवं कारगर बताया। साथ ही उन्होंने ये भी कहा को डॉक्टर अभिषेक जी मूल रूप से बिहार के ही रहने वाले हैं इसीलिए इनका बिहार के मरीजों से विशेष लगाव रहता है। मैंने भी अपना ऑपरेशन श्री सिंह जी से करवाया है। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन बिहार विधान परिषद के उप सभापति प्रो॰ (डॉ॰) रामवचन राय ने किया।
इस मौके पर विधान परिषद के सदस्य श्री डॉ संजीव कुमार सिंह, श्री महेश्वर सिंह, श्री विजय कुमार सिंह, परिषद के प्रभारी सचिव श्री शंकर कुमार एवं सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
