मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज श्री सोमनाथ मंदिर के पुनर्स्थापना दिवस के अवसर पर खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की तथा महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री को विधायक श्री संजीव चौरसिया ने अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया। मंदिर समिति के द्वारा चुनरी ओढ़ाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।
