आज बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने श्री पन्ना लाल सिंह पटेल, स०वि०स०, क्षेत्र सं०-150 को वित्तीय वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के लिए बिहार विधान सभा की “राजकीय आश्वासन समिति” का तथा श्री दुलाल चन्द्र गोस्वामी, स०वि०स०, क्षेत्र सं०-64 को वित्तीय वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के लिए बिहार विधान सभा की “जिला परिषद् एवं पंचायती राज समिति” का सभापति मनोनीत किया है। माननीय अध्यक्ष ने श्री पन्ना लाल सिंह पटेल को राजकीय आश्वासन समिति एवं श्री दुलाल चन्द्र गोस्वामी को जिला परिषद् एवं पंचायती राज समिति के सभापति के रूप में आगामी कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
साथ ही, अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने आज मुख्यमंत्री द्वारा श्री संजीव चौरसिया, स०वि०स०, क्षेत्र संख्या-181, दीघा एवं श्री मंजीत कुमार सिंह, स०वि०स०, क्षेत्र संख्या-100, बरौली को क्रमशः बिहार विधान सभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक एवं उप मुख्य सचेतक के रूप में तथा श्रीमती गायत्री देवी, स०वि०स०, क्षेत्र संख्या-25, परिहार, श्री राजू तिवारी, स०वि०स०, क्षेत्र संख्या-14, गोविन्दगंज, श्री रामविलास कामत, स०वि०स०, क्षेत्र संख्या-42, पिपरा,
श्री सुधांशु शेखर, स०वि०स०, क्षेत्र संख्या-31, हरलाखी, श्री राणा रणधीर, स०वि०स०, क्षेत्र संख्या-18, मधुबन, श्री विनय कुमार चौधरी, स०वि०स०, क्षेत्र संख्या-80, बेनीपुर, श्री कृष्ण कुमार ऋषि, स०वि०स०, क्षेत्र संख्या-59, बनमनखी (अ०जा०), श्री अरूण माँझी, स०वि०स०, क्षेत्र संख्या-189, मसौढ़ी (अ०जा०), श्री रत्नेश कुमार, स०वि०स०, क्षेत्र संख्या-184, पटना साहिब को सचेतक के पद पर किए गए मनोनयन को मान्यता प्रदान की है। सभा सचिवालय द्वारा इस आशय की सूचना देते हुए इससे संबंधित अधिसूचना निर्गत करने हेतु संसदीय कार्य विभाग को पत्र प्रेषित कर दिया गया है।

अध्यक्ष ने मनोनीत मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक तथा सचेतकगण को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
