लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय पटना में जनता दरबार का आयोजन किया गया, बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री श्री संजय पासवान ने विभिन्न जिलों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। जनता दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे आमजनों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, , सड़क, बिजली, पानी एवं अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को रखा।

मंत्री श्री संजय पासवान ने जनता दरबार के दौरान प्राप्त सभी मामलों पर प्रमुखता के साथ चर्चा करते हुए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित दिये। साथ ही उपस्थित लोगों को यह भरोसा दिलाया गया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।

मंत्री श्री संजय पासवान ने जनता दरबार के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सदैव गरीब, शोषित, वंचित, किसान, युवा एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करती रही है। पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा एवं आम लोगों को न्याय दिलाना है। जनता दरबार इसी संकल्प का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जहां आम नागरिक सीधे अपनी बात रख सकते हैं।
