विगत दिनों राजगीर के मलमास मेले के दौरान झुनकिया बाबा मंदिर के निकट श्री पिंटू पासवान एवं श्री श्रवण पासवान की भीड़ द्वारा निर्मम हत्या की घटना अत्यंत दुःखद, निंदनीय एवं अमानवीय है। समाज में ऐसे अपराध कतई स्वीकार्य नहीं हैं। इस दुःख की घड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री चिराग पासवान जी के निर्देश पर बिहार प्रभारी सह माननीय सांसद श्री अरुण भारती ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी एवं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर मामले की निष्पक्ष, सघन एवं त्वरित जांच सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।

लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी भी शीघ्र ही शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाएंगे।
ईस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने दी।
