जनता दल (यू0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान श्री नीतीश कुमार ने श्री वशिष्ठ नारायण सिंह का कुशलक्षेम पूछा और उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच काफी देर तक समसामयिक राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही, दोनों नेताओं ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन से जुड़ी अनेक पुरानी स्मृतियों और अनुभवों को एक-दूसरे के साथ साझा किया।
इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ भी उपस्थित रहे।
