जनता दल (यू0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार पटना हाईकोर्ट के समीप स्थित बिहार म्यूजियम पहुंचे, जहां म्यूजियम के निदेशक श्री अंजनी कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

श्री नीतीश कुमार ने म्यूजियम में हाथी के दांतों से निर्मित कलाकृतियों एवं उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी कलात्मकता की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने विशेष दीर्घा का भी निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद शोधकर्ताओं से मुलाकात कर उनके कार्यों की जानकारी ली।

म्यूजियम परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद छात्र-छात्राओं एवं पर्यटकों से श्री नीतीश कुमार ने उनका हालचाल जाना और सबका अभिवादन स्वीकार किया। उनके आगमन से छात्र-छात्राओं एवं पर्यटकों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता सह कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ तथा मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ ‘‘गांधी जी’’ उपस्थित रहे।
