नई दिल्ली में जदयू के मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद श्री नीतीश कुमार ने पार्टी के सांसदों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान सांसदों के साथ बिहार के विकास, जनहित से जुड़े विषयों एवं समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

श्री नीतीश कुमार ने सांसदों से बिहार के हितों और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को संसद में प्रभावी ढंग से उठाने तथा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
मुलाकात के दौरान मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसदों के बीच सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक संवाद हुआ।

इस दौरान पार्टी के मा0 राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य श्री संजय कुमार झा, सांसद श्री दिलेश्वर कामैत, श्री देवेश चंद्र ठाकुर, श्री कौशलेंद्र कुमार, डा आलोक सुमन, श्री सुनील कुमार, श्रीमती विजयलक्ष्मी देवी, श्री रामप्रीत मंडल के साथ ही विधान परिषद् में पार्टी के मा0 उप-नेता सह पार्टी कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ उपस्थित रहे।
