पटना। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि दुनिया बदल रही है मगर बिहार नयी तकनीक के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा है। इस क्षेत्र में जी3 एवं एडुभारती जैसी संस्थाएं नयी क्रांति लाने का प्रयास कर रहा है। साथ ही सरकार भी इन संस्थाओं के साथ मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए काम कर रही है। शिक्षा मंत्री मंगलवार को राजधानी के होटल ताज में एडुभारती वीआर बेस्ड लैव टेक्नोलॉजी का आधिकारिक शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शिक्षा केवल किताबों और पारंपरिक क्लासरूम तक सीमित नहीं रह सकती। बच्चों को ऐसी शिक्षा देनी होगी जिसमें वे देखकर, समझकर और प्रयोग करके सीख सकें। उन्होंने कहा कि बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं है और जरूरत इस बात की है कि उन्हें आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संसाधनों और नये अवसरों को जोड़ा जाएगा। मंत्री ने कहा कि बिहार ज्ञान की भूमि रहा है यहां विक्रमशिला और नालंदा जसे विश्वविद्यालय विश्व को ज्ञान देता रहा है साथ ही यह भूमि बुद्व, महावीर एवं गुरुगोविंद सिंह की ज्ञान स्थली रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में जो खालीपन है उसे शिक्षा से ही भरा जा सकता है। हर झोपड़ी में छुपी प्रतिभा को मंच व सम्मान देना है ताकि इन बच्चों में भी शिक्षा की दीप जल सके। बिहार में एमआर लैब की तकनीक से बच्चों को उर्जान्वित किया जायेगा। इस माक्े पर जी 3 के अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा कि बिहार विकसित तब होगा जब यहां शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से विकास होगा। इस मौके पर जी. के नेशनल महासचिव नमन मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में पायलट प्रोजक्ट के रूप में एमलैव की तकनीक को सर्वप्रथम सर गणेश दत्त पाटलीपुत्रा प्लस टू स्कूल एवं पटना हाई स्कूल गर्दनीबाग में शुरू किया जायेगा बाद इसका विकास प्रदेश के अन्य स्कूल में होगा। इस मौके पर रिशभ भारती व आशीष विष्णु ने एडुभारती एमआर लैव तकनीक के बारे में विस्तार से बताते हुए बताया कि इस तकनीक में अन्य भाषाओं में विकसित कर देश के हर कोने में पढ़ने वाले बच्चों तक पुहंचाया जायेगा। कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत जी थ्री के संरक्षक विजय कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर प्राइवेट स्कूल चिल्ड्रेन एण्ड वेलफेयर एशोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद, जदयू नेता धीरज कुशवाहा, भजपा नेता प्रमोद चंद्रवंशी, डॉ संजय कुमार, संगीता कुमारी एवं अनीता कुमारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
