नई दिल्ली। UPSC CAPF Assistant Commandants Examination-2025 में चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान में रविवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज, नॉर्थ कैंपस में ‘जयघोष 5.0’ ग्रैंड फेलिसिटेशन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन रिटायर्ड डीजी अमृत मोहन प्रसाद, कैप्टन जेपी सिंह, राकेश निखत और युग संस्कृति न्यास के संस्थापक आचार्य धर्मवीर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में UPSC CAPF परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन The Invisible Helping Hand और NewG India के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। आयोजकों के अनुसार, समारोह का उद्देश्य चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान करने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रेरित करना है।
मुख्य आयोजक राकेश निखज ने बताया कि संस्था की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और प्रेरणा देने का कार्य किया जा रहा है। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं और युवाओं को लक्ष्य के प्रति अनुशासित रहकर मेहनत करने का संदेश दिया।
