डॉक्टर राजीव रंजन ने की प्रशांत किशोर के स्वास्थ्य की जांच, बोले – फिलहाल उनका स्वास्थ्य ठीक है और सारे वाइटल सामान्य हैं

जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर BPSC छात्रों के समर्थन में 24 घंटे से अधिक समय से आमरण अनशन पर हैं। आज शाम साढ़े 8 बजे पटना के प्रसिद्ध डॉक्टर राजीव रंजन ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। स्वास्थ्य जांच के बाद डॉक्टर ने मीडिया को बताया कि उन्हें Mild Bronchitis के लक्षण हैं। ठंड के मौसम में उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। हालांकि, फिलहाल उनके स्वास्थ्य में कोई गंभीर खतरे की बात नहीं है। सभी वाइटल्स नॉर्मल हैं, और उनके स्वास्थ्य की स्थिति भी नॉर्मल है। वह जोश से भरपूर हैं।

You may have missed