मास्क एवं हेलमेट चेकिंग अभियान में सैकड़ों लोगों से वसूला गया जुर्माना
न्यूज़ डेस्क – वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के के मामलों को बढ़ते देखकर अलर्ट मोड में आई प्रशासन सोमवार को हिलसा में मास्क चेकिंग अभियान चलाया है। इस अभियान का नेतृत्व हिलसा के अनुमंडल पदाधिकारी राधाकांत ने स्वयं किया। पूर्वाहन 11:30 बजे से 1 बजे तक हिलसा नगर परिषद क्षेत्र के बाजार स्थित योगीपुर मोड़ पर अधिकारियों एवं कर्मियों ने मास्क के साथ हेलमेट अभियान चलाया।
अभियान के तहत बिना मास्क एवं हेलमेट पहने सैकड़ों लोगों से जुर्माना वसूला गया। इस अभियान में एसडीओ के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रिया कुमारी के साथ अनुमंडल प्रखंड एवं नगर परिषद के कर्मी थे। कई महीनों के बाद प्रशासन द्वारा चलाए गए इस अभियान से लोगों में हड़कंप मच गया था। मास्क लगाना भूल चुके दुकानदार अभियान की सूचना पाते ही सजग हो गए थे। हालांकि सोमवार को केवल मास्क चेकिंग अभियान केवल वाहन चालको तक ही सीमित रहा।