बड़हरा विधानसभा के पूर्व राजद विधायक सरोज यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क:- बड़हरा विधानसभा के पूर्व राजद विधायक सरोज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है| SC/ST मामले में दर्ज एक केस में भोजपुर पुलिस ने कोईलवर थाना के काजीचक से गिरफ्तार किया है|

बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव निवासी पूर्व विधायक को अपने गार्ड से मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में काजीचक गांव से गिरफ्तार किया गया है| एसपी विनय तिवारी की ओर से पूर्व विधायक की गिरफ्तारी की पुष्टि की गयी है|

दरअसल , पिछले साल नवंबर में पूर्व विधायक के एक गार्ड ने उन पर मारपीट और जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर गाली-गलौज करने का आरोप, बड़हरा थाने में दर्ज कराया था| इस मामले में एससी/एसटी एक्ट भी लगाया गया था| उसी मामले में पूर्व विधायक सरोज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है|

रिपोर्ट :- रिभा कुमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed